Indian Railways Round Trip Package 2025: 20% Discount पर पूरी जानकारी

Indian Railways की नई स्कीम: Round Trip Package — 20% Discount की पूरी जानकारी

भारत सरकार ने यात्रियों के लिए एक नई पहल शुरू की है: Round Trip Package for Festival Rush ‒ जिसमें राउंड-ट्रिप यात्रा पर Return journey की Base fare पर 20% rebate (छूट) दी जाएगी। यह स्कीम विशेष रूप से त्योहारों के समय यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से लाई गई है। नीचे जानिए इस स्कीम का पूरा विवरण, पात्रता, Booking प्रोसेस और सावधानियाँ।

"Indian Railways train travel scheme 2025 with 20% discount on round trip return journey – IRCTC offer"

 

 

Indian Railways Round Trip Package स्कीम क्या है?

  • इस नई योजना के नाम है “Round Trip Package for Festival Rush”

 

  • इस स्कीम के अंतर्गत यदि आप एक Onward (जाने का) और Return (वापस आने का) टिकट एक ही ग्रुप के यात्रियों के लिए बुक करते हैं, तो Return journey की Base fare पर 20% Rebate मिलेगा।

 

  • यह ऑफर विशेष रूप से त्योहारों के मौसम के दौरान लागू होगी ताकि यात्रा का दबाव कम हो सके और लोग समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

 

Indian Railways Round Trip Package यात्रा और Booking की तिथियाँ

 

चरण

तिथियाँ

Booking शुरू होने की तिथि

14 अगस्त 2025 से

 

Onward यात्रा की तिथियाँ 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक
 
Return यात्रा की तिथियाँ 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक

 

  Indian Railways Round Trip Package   कौन पात्र है (Eligibility)?

यह स्कीम लेने के लिए इन शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:

  1. Confirmed Tickets होना चाहिए दोनों यात्रा के लिए (Onward + Return)
  2. यात्रियों की सूची (Passengers list), यात्रा की क्लास (Class), ओरिजिन-डेस्टिनेशन स्टेशन (Source-Destination pair) यात्रा के दोनों हिस्सों (Onward एवं Return) में समान होना चाहिए।
  3. Flexi Fare Trains और डायनामिक/डिफ़रेंट-टिकट प्राइसिंग वाली ट्रेनें इस स्कीम में शामिल नहीं होंगी।
  4. टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन IRCTC या RailOne App या Reservation Counters से हो सकती है। सभी Mode-same होना चाहिए (पूरी बुकिंग उसी Mode से करना होगा)।
  5. इस स्कीम के अंतर्गत बुक किये गए टिकटों का Refund या Modification नहीं होगा।

Indian Railways Round Trip Package  Booking कैसे करें? (Step by Step Guide)

यहाँ है कि आप इस स्कीम के तहत टिकट कैसे बुक कर सकती हैं:

  1. IRCTC की वेबसाइट/App या RailOne App खोलें।
  2. “Festival Round Trip” / “Round Trip Package” विकल्प चुनें।
  3. Onward यात्रा के लिए Source-Destination, Departure Date (13 Oct–26 Oct 2025) और यात्री विवरण भरें। Confirmed सीट देखें।
  4. बुकिंग पूरा होने के बाद, Booking Confirmation Page से “Book Return Journey (20% Discount)” विकल्प चुनें।
  5. Return यात्रा की तिथि ध्यान से चुनें (17 Nov–1 Dec 2025) और वही Class, वही Source-Destination और वही यात्रियों की सूची होनी चाहिए।
  6. भुगतान पूरा करें और टिकट पाएं। Return ticket में Discounted Base Fare दिखेगा।

    महत्वपूर्ण बातें Indian Railways Round Trip Package  (Caveats & Limitations)

  • यह स्कीम अभी प्रयोगात्मक (experimental) basis पर लागू है। यानी यदि सफल हुई तो आगे बढ़ेगी, वरना बदलाव संभव है।
  • Flexi fare ट्रेने और dynamic fare वाले टिकट इस योजना के बाहर हैं।
  • टिकट बुक हो जाने के बाद No Refund या कोई Modification नहीं किया जा सकेगा।
  • Return टिकट की Advance Reservation Period (ARP) की सामान्य नियमावली (जैसे 60 दिन की advance booking) इस स्कीम में पूरी तरह लागू नहीं होगी। यानी return journey पर ये नियम नहीं लगाया जाएगा।

    Indian Railways Round Trip Package  स्कीम से यात्रियों को क्या लाभ हैं?

  • 20% की बचत Return journey पर ‒ खासकर त्योहारों के दौरान जब यात्रा महंगी हो जाती है।
  • यात्रा की योजना बनने में आसानी; लोग समय से पहले टिकट बुक कर सकते हैं।
  • भीड़ कम होगी और रेल यातायात सुचारु रूप से चलेगा।
  • विशेष रूप से परिवार, दोस्तों के ग्रुप और त्योहारों पर यात्रा करने वालों को फायदा।

 

 

Official Notice ->ROUND TRIP DISCOUNT

 

 

 

 

Scroll to Top