SSC CGL 2025 के कुछ सेंटरों में परीक्षा रद्द: जानिए कारण, प्रभावित सेंटर्स और रि-exam अपडेट

SSC CGL 2025 के कुछ सेंटरों में परीक्षा रद्द

SSC CGL 2025 (Combined Graduate Level) परीक्षा को लेकर कुछ वाक़ई बड़ी ख़बरें सामने आ रही हैं। कुछ सेंटर्स में परीक्षा कैंसल कर दी गई है, जिससे कई उम्मीदवारों में चिंता और गुस्सा दोनों हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि ये मामला क्या है, किन सेंटर्स में हुआ, SSC का रेस्पॉन्स क्या रहा, और उम्मीदवारों को आगे क्या करना चाहिए।

SSC CGL 2025 रद्द संभावित कारण

  • तकनीकी समस्याएँ (सर्वर डाउन होना, कंप्यूटर सिस्टम की समस्या आदि)

  • प्रशासनिक कारण जैसे की केन्द्रों की व्यवस्था, सुपरविजन की कमी, या परीक्षा केंद्रों तक सही तरीके से पहुँच न हो पाना।

  • सुरक्षा या परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की संभावनाएँ, जिससे SSC ने कुछ सेंटर्स पर रद्द करना ठीक समझा।

 

प्रभावित सेंटर्स एवं उम्मीदवारों की स्थिति

सेंटर्स स्थिति उम्मीदवारों के लिए निर्देश
दिल्ली (Bharti Vidya Niketan, Public School आदि) परीक्षा रद्द, प्रशासनिक कारण पुनः परीक्षा की तारीखों की प्रतीक्षा करें; Admit Card / Centre बदलने की सूचना SSC से देखें।
गुरुग्राम (MM Public School) परीक्षा रद्द, तकनीकी / सर्वर समस्या SSC करेगा नया Centre या नया Shift अलॉट करेगा; उम्मीदवारों को अपडेट जारी रहेगा।
जम्मू (Digital Computer Education Centre) तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द परीक्षा पुनर्निर्धारित होगी; आगे की सूचना SSC वेबसाइट पर

    उम्मीदवारों के लिए सलाह -SSC CGL 2025

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करें।

  2. यदि आपका पेपर/सेंट्र रद्द हुआ है, तो Admit Card या सूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार नई तारीखों / केंद्रों के लिए तैयार रहें।

  3. सोशल मीडिया या अफवाहों पर भरोसा न करें जब तक SSC ने आधिकारिक पुष्टि न दी हो।

  4. परीक्षा की तैयारी को बाधित न होने दें — नियमित अभ्यास जारी रखें, क्योंकि नई तारीख आ सकती है।

  5. अगर किसी सेंट्र के बदलने या अन्य व्यवस्थात्मक समस्या हो रही हो, तो SSC हेल्पलाइन या ऑफिस से संपर्क करें और जानकारी प्राप्त करें।

 

SSC CGL 2025 के कुछ सेंटर्स की परीक्षा रद्द होना एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन यह पूरी परीक्षा का रद्द होना नहीं है। SSC ने इसे सीमित सेंटर्स तक रखा है और पुनः परीक्षा की व्यवस्था कर रही है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों, SSC से आने वाले आधिकारिक अपडेट पर ध्यान दें, और अपनी तैयारी नियमित रखें।

SSC CGL 2025 SYLLABUS

SSC CALENDER 

SSC CGL 2025 ADMIT CARD

Scroll to Top